सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने भेंट की गीता

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने भेंट की गीता

शामली। पुलिस लाईन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को एसपी ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उपहार स्वरूप उन्हें गीता भेंट की।


जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन में सेवानिवृत्त पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक रामकुमार, उपनिरीक्षक लियाकत अली, उपनिरीक्षक जुगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अनार सिंह, मुख्य आरक्षी वीर सिंह, मुख्य आरक्षी यशपाल, मुख्य आरक्षी उमेश चन्द्र पुलिस विभाग में लम्बी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों द्वारा पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाओं के अनुभवों को सांझा किया और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों ने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया है। वे ड्यूटी के दौरान अपने परिवार से दूर रहे और अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दिया। अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी को अपने जीवन को नये कलेवर में ढालना होगा। उन्हें परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा।


उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे पुलिस विभाग से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि अगर उनको कोई भी दिक्कत है, तो वे बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत करा सकते हैं, उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में एकाएक खालीपन महसूस होगा, इसलिए वे अपने को व्यस्त रखें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कर्मियों को एसपी व एएसपी ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया और माल्यार्पण किया। उपहार स्वरूप कर्मियों को गीता भेंट की गई।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग





epmty
epmty
Top