शिकायतों का निस्तारण प्रभावी ढंग से समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक करना सुनिश्चित करें : डीएम शामली

शिकायतों का निस्तारण प्रभावी ढंग से समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक करना सुनिश्चित करें : डीएम शामली
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

शामली उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में तहसील ऊन के सभागार में किया गया।





सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्रभावी ढंग से समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक करना सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत लम्बित न रहे इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।


शासन की मंशा है कि फरियादियों को समय से न्याय मिले : अखिलेश सिंह


जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादियों को समय से न्याय मिले। इसलिए फरियादियों कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। यदि किसी अधिकारी के द्वारा फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में टाल-मटोली की जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।



सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष फरियादियों द्वारा 71 प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु रखे गये जिनमें से मौके पर मात्र 02 ही शिकायतों का निस्तारण हो पाया और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज मुख्य रूप से सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं विधुत विभाग से प्राप्त हुई जिनके समाधान के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को कटोर चेतावनी देते हुए निदेशित किया गया है।

शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें : पुलिस अधीक्षक अजय कुमार


सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी, उपजिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top