पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया ईदगाह का निरीक्षण

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया ईदगाह का निरीक्षण
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-जुहा को मद्देनजर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छोटी से छोटी बातों को ध्यान रखते हुए व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने हर चीज का बहुत बारीकी से अध्ययन किया और जहां पर जो कमी पेशी नजर आई उसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी से कहा कि बकरा ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान ईदगाह के शाही इमाम मौलाना जाकिर ने पालिका अध्यक्ष से ईदगाह के सामने मौजूद ढलाओघर को हटाने का सुझाव दिया। इसके साथ शाही इमाम ने कई अन्य समस्याओं की ओर भी पालिकाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। नगर पालिका अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविंदर राठी, सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी, मोहम्मद उमर एडवोकेट, सभासद प्रतिनिधि राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरेशी, इंस्पेक्टर उमाकांत, गौहर सिद्दीकी, एसके बिट्टू सहित गणमान्य व्यक्ति व व्यापारी मुख्य रूप से मौजूद रहे

epmty
epmty
Top