जन्मदिन विशेष- जब राखी सावंत को पकड़कर किया था जबरदस्त किस

जन्मदिन विशेष- जब राखी सावंत को पकड़कर किया था जबरदस्त किस

नई दिल्ली। मीका सिंह एक भारतीय गायक, रैपर एवं बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। परिवार में सिंगिंग के माहौल था। उन्होंने बचपन से ही सिंगिंग का ज्ञान ग्रहण करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई एकल एल्बम रिलीज किये। मीका सिंह ने अपने फिल्मी करियर कई शानदार गाने गाये, जिसके लिये उन्हें कई पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया। मीका सिंह ने जब वी मेट, अजब प्रेम की गजब कहानी, राउडी राठौर, हमशकल्स, एबीसीडी 2, बादशाहों और सिम्बा जैसी कई बाॅलीवुड फिल्मों में भी गाने गाये हैं। मीका सिंह अभी तक सिंगल ही हैं। उन्होंने सिंगल होने का इल्जाम अपने बड़े भाई दलेर मेंहदी को चुके हैं। मीका सिंह ने राखी सांवत को अपनी बर्थडे पार्टी में पकड़ कर जबरदस्त किस किया था। मीका सिंह आज 44 वर्ष के हो चुके हैं। मीका सिंह के जन्मदिन पर पेश है खोजी न्यूज की खास रपट..


मीका सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जनपद में 10 जून 1977 को हुआ था। उनके पिता का नाम अजमेर सिंह चंदन और माता का नाम बबीर कौर है। उनके माता-पिता दोनों ही संगीत का ज्ञान रखते हैं। मीका के भाई का नाम दलेर सिंह है। वह पंजाबी और हिंदी गायक हैं। घर में संगीत का माहौल होने से मीका बचपन से ही संगीत से जुड गये थे। मीका सिंह ने बचपन से ही संगीत का ज्ञान ग्रहण करना शुरू कर दिया था। उन्हें तबला, हारमोनियम और गिटार बजाने का शौक है। मीका सिंह ने अपना पहला एल्बम 21 वर्ष की उम्र में सावन में लग गई आग निकाला था। उसके पश्चात उन्होंने समथिंग-समथिंग, इश्क ब्राूडी जैसे गाने गाकर युवा वर्ग का ध्यान अपनी ओर आकृषित किया। उनके फिल्म करियर की शुरूआत फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स से हुई थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर कई शानदार गाने गाये, जिसके लये उन्हें कई पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया। मीका सिंह ने सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'रैथ कपूर' में माइकल की भूमिका और बलविंदर सिंह फेमस हो गया में बलविंदर का रोल निभाया है। मीका सिंह कई टीवी शोज़ में बतौर जज के रूप में नजर आ चुके हैं।


मीका सिंह ने अपनी लव स्टोरी सुनाई थी। मीका सिंह और दलेर सिंह वर्ष 2017 में 'एंटरटेंमेंट की रात' शो पर आये थे। मीका ने बताया था कि वह दलेर सिंह की टीम में वर्ष 1995 में गिटारिस्ट थे। उस वक्त् उनके साथ भी रहते थे। मीका सिंह उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप में थे। उन्होंने उस लड़की को अपने भाई का लैंडलाइन नंबर दे दिया था। उन्होंने बताया था कि उस लड़की ने एक दिन फोन किया, दलेर पाजी ने उससे क्या कहा भगवान जाने, उसने मेरे साथ बे्रकअप कर लिया था और मेरा दिल टूट गया। मीका सिंह ने कहा कि मेरी शादी न करने का कारण सिर्फ दलेर पाजी हैं।


एक निजी चैनल से बातचीत में दलेर महेंदी ने मीका सिंह के इस दावे का खारिज करते हुए कहा था कि उसकी शादी नहीं हो रही, आवश्यक उसकी अपनी इंटरनल फेलियर या कारण होगा। मैं उससे पिछली बार मिला, तो मीका सिंह से मैंने कहा कि तू शादी कर। मैं चाहता हूं तेर बहुत सारे बच्चें हों। इतना पैसा है, ये कहा जायेगा? मेरा प्रयास रहेगा इस साल, चाहे पीट के ही मीका सिंह को घोड़ी पर बैठाऊंगा लेकिन उसकी शादी कराऊंगा।


मीका सिंह पहली बार विवादों में वर्ष 2003 में आये थे। उनकी इस काॅन्ट्रोवर्सी को आज तक कोई भूला नहीं है। खबरों के अनुसार मीका ने उस समय कथित राखी सांवत को अपनी बर्थडे पार्टी में पकड़ कर जबरदस्त किस किया था, इस पर राखी सावंत ने काफी हंगामा किया था। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके पश्चात राखी सावंत ने मुंबई कोर्ट में मीका सिंह के विरूद्ध केस भी दर्ज करा दिया था।


किसिंग कांड के पश्चात मीका सिंह थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में बने रहे। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। मीका ने एक इवेंट में दक्षिणी दिल्ली के एक डाॅक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले में मीका सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि वह किसी इंसान के साथ मिसबिहेवियर का बर्दाश्त नहीं कर पाते। मीका सिंह खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।


मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिपाशा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके गाल पर लिपस्टिक का एक निशान था। मीका ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह किस बिपाशा ने उन्हें काॅमेडी नाइट्स विद कपिल के दौरान दुबई में किया था। हालांकि बाद में मीका सिंह ने क्लियर किया यह किस शो में दादी ने किया था। अभिनेत्री बिपाशा बासु ने नहीं।





epmty
epmty
Top