शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर के मुहाना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आज सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण हरेन्द्र महावर ने बताया कि पीडिता द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा कि जनवरी 2021 को शादी डॉटकॉम के माध्यम से आर्मी 877 एटी बटालियन में कार्यरत आरोपी दिनेश ने सम्पर्क किया ओर मिलने एवं शादी की बातचीत करने हेतु जनवरी 2021 में परिवादिया के निवास जयपुर आया। शादी का वादा कर परिवादिया के साथ दुष्कर्म किया, बाद में परिवादीया द्वारा बार-बार सम्पर्क करने पर सम्पर्क करना बंद कर दिया तथा शादी करने के लिये मना कर दिया।

पुलिस ने मुहाना थानाधिकारी लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।


वार्ता

epmty
epmty
Top