राष्ट्रीय महिला जनप्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र से महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की

राष्ट्रीय महिला जनप्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र से महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

राष्ट्रीय चेतना के विकास और विस्तार में हिन्दी भाषा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। राष्ट्र के साहित्य, कला एवं संस्कृति में हिन्दी भाषा का प्रमुख स्थान रहा है।

जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र से शुक्रवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला जनप्रतिनिधि मंडल ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की।


राज्यपाल को रहाटकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों पर आधारित पुस्तक मन की बात की प्रति भी भेंट की। इस मौके पर भारत सरकार के श्रम मंत्रालय की सलाहकार सदस्य श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा व श्रीमती शोभा विजेन्द्र गुप्ता सहित प्रतिनिधि मंडल के महिला सदस्य मौजूद थी। राज्यपाल श्री मिश्र का इस प्रतिनिधि मंडल ने साफा पहनाकर स्वागत किया और श्रीमद्भागवत गीता और खजूर भी भेंट किये।


राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि " राष्ट्रीय चेतना के विकास और विस्तार में हिन्दी भाषा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। राष्ट्र के साहित्य, कला एवं संस्कृति में हिन्दी भाषा का प्रमुख स्थान रहा है। अब प्रौद्योगिकी में भी हिन्दी की पहचान बन रही है। सूचना तकनीक के इस युग में हिन्दी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। हिन्दी लोकप्रिय भाषा है। राजस्थान में हिन्दी भाषा व्यापक रूप से प्रचलित है।

epmty
epmty
Top