महिला 2 बच्चों के साथ कुए में कूदी-बच्चों की मृत्यु

महिला 2 बच्चों के साथ कुए में कूदी-बच्चों की मृत्यु

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रायपुर क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुए में कूद गयी ,जिससे बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई जबकि वह बच गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की आमकोन निवासी विग्गन की पत्नी सुरसती देवी रोजाना की भांति अपने 12 वर्षीय पुत्र आशीष और 10 वर्षीय पुत्री अंजलि को लेकर शनिवार रात करीब नौ बजे अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी खाना खाने के बाद सो गए। रविवार सुबह जब परिजन उठे तब सुरसती और दोनों बच्चे गायब थे। उन्होंने बताया कि कुए में निकले पत्थर के एक हिस्से को पकड़कर महिला लटकी हुई थी और बचाने की गुहार लगा रही थी। उसी समय पास से गुजरने वाले लोगों ने कुए में झांका तो महिला और दो बच्चे थे। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे महिला को बाहर निकाला और बाद में दोनों बच्चों को भी निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top