यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद विकास दुबे का गिराया विकेट

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद विकास दुबे का गिराया विकेट

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर है। यहां यूपी एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह वही एसटीएफ का काफिला है, जिसमें मध्य प्रदेश से अरेस्ट मोस्ट वांटेड बदमाश विकास दुबे को लेकर यूपी एसटीएफ कानपुर लौट रही थी। खबर है कि विकास दुबे जिस गाड़ी में सवार था, वह दुर्घटना का शिकार हो गई है। बर्रा थाना क्षेत्र के पास की ये घटना है। दुर्घटना में कार पलट गई है। सूत्रों की मानें तो इसके बाद विकास दुबे ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और फायरिंग में ढेर कर दिया गया। खबरों के अनुसार, विकास दुबे की डेड बॉडी को मुठभेड़ के बाद हैलट हॉस्पिटल में रखा गया है। एसएसपी दिनेश कुमार और अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने भी गैंगस्‍टर विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है।

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस गैंगस्‍टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर लौट रही गाड़ी पलट गई थी। रास्ते मे गाड़ी पलट गई। विकास दुबे किसी तरह बाहर निकला और पुलिस की पिस्‍टल छीनकर भागने लगा। एसटीएफ के जवानों ने तब मोर्चा संभाल लिया। वहीं, वेस्‍ट कानपुर के एसपी ने बताया कि विकास दुबे को सरेंडर करने को कहा गया था, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। दूसरी तरफ, एसएसपी ने 4 सिपाहियों के घायल होने की भी बात कही है।

पता चला है कि गाड़ी पलटने के बाद घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इस दौरान साथ में वाहन चल रहे थे, उसमें पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की। पुलिस सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटी और उसके बाद ये घटना हुई। पता चला है कि गाड़ी में विकास बीच में बैठा था, उसके बगल में कमांडो बैठे थे।

गौरतलब है कि कल उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उज्जैन में अरेस्ट किया गया था। मध्‍य प्रदेश पुलिस ने उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया था। उसे सड़क मार्ग से यूपी एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी। बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर यह शख्स चिल्ला-चिल्ला कर ख़ुद को विकास दुबे बता रहा था। उसे मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गयी। पुलिस ने जब शख्‍स को पकड़ा तो चिल्‍लाने लगा- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा पांच लाख का इनामी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से अरेस्ट कर लिया गया था। यूपी पुलिस उसे तलाशती रही और कुख्यात अपराधी विकास दुबे उज्जैन तक पहुंच गया था। इसी बीच बड़े ही फिल्मी लहजे में उसने अपनी अरेस्टिंग कराई थी।

epmty
epmty
Top