शहर कोतवाली का यह सिपाही भी होगा पुलिस पदक से सम्मानित

शहर कोतवाली का यह सिपाही भी होगा पुलिस पदक से सम्मानित

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अलग-अलग केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बलों के जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शौर्य के आधार पर सिल्वर चिन्ह (पुलिस पदक) देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान देने के लिये मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में कार्यरत सिपाही तरूण बघेल को भी चयनित किया गया है।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर डीजीपी की ओर से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की सूची जारी की जाती है। वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए शौर्य के आधार पर सिल्वर चिन्ह (पुलिस पदक) से सम्मानित किया जाता है। डीजीपी की ओर से पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की जारी की गई लिस्ट में शहर कोतवाली में तैनात 2011 बैच के सिपाही तरूण बघेल का भी नाम शामिल है। तरूण बघेल मूलरूप से जनपद अलीगढ़ के गभासना के निवासी हैं। उनके पिता का नाम महेन्द्र पाल सिंह है, जो खेती करते हैं और उनकी मां ग्रहणी है। तरूण बघेल सात भाई-बहन हैं, जो तीसरे नंबर के हैं। तरूण बघेल का वर्ष 2011 की उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही का भर्ती में चयन हो गया था। उनकी पहली पोस्टिंग जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में तैनात थे। उसके बाद उनकी तैनाती बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक तत्कालीन विजय गौतम के गनर, जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल, नई मंडी और अब वह शहर कोतवाली में कार्यरत हैं। थाना नई मंडी में तैनाती के दौरान सिपाही तरूण बघेल का गुडवर्क में अहम रोल होने की वजह से तत्काली एसपी सिटी सतपाल अंतिल के द्वारा दो बार सम्मानित किया गया। इनके अलावा भी उनका कई गुडवर्काें में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।



epmty
epmty
Top