ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने दबोची देह व्यापार में शामिल दो विदेशी बालाएं

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने दबोची देह व्यापार में शामिल दो विदेशी बालाएं

नई दिल्ली। ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने देह व्यापार में संलिप्त दो विदेशी युवतियों के अलावा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति केब चालक के तौर पर गिरफ्तार की गई लड़कियों को ग्राहक के पास तक ले जाता था। देह व्यापार में घुसी लड़कियों की ओर से एक रात के लिए ग्राहक से 20 से 25 हजार रुपए वसूल लिए जाते थे। इन लड़कियों से देह कारोबार कराने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

रविवार को डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई बलराज को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी बालाएं देह कारोबार के धंधे में संलिप्त हैं। छानबीन किए जाने पर पता चला कि मोनू नामक युवक देह व्यापार के लिए विदेशी युवतियों की आपूर्ति करता है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर मोनू से संपर्क स्थापित किया और उसे तीन से चार विदेशी लड़कियों को बुलाने का ऑफर दिया। ग्राहक बनी पुलिस को मोनू ने बताया कि वह प्रत्येक लड़की की एवज में 20 से 25 हजार रूपये लेगा। एसीपी एसके गुलिया की देखरेख में इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय, एसआई गुंजन की टीम ने उन्हें रोहिणी सेक्टर 15 के पास लड़कियों के साथ बुलाया। एएसआई बलराज नकली ग्राहक बनकर उनके पास पहुंचे। कैब में चालक के साथ उज्बेकिस्तान की दो लड़कियां मौजूद थी। पुलिस टीम ने कैब चालक समेत इन दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों लड़कियां वसंत कुंज में रह रही हैं। उनके साथ मौजूद कैब चालक की पहचान पूरन सिंह के रूप में हुई है। दबोचे गई लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। यहां पर अपने खर्चे पूरे करने के लिए वह देह व्यापार में शामिल हो गई।



epmty
epmty
Top