जखौरा के एसआई को मिला 'काॅप ऑफ द वीक' पुरस्कार

जखौरा के एसआई को मिला काॅप ऑफ द वीक पुरस्कार

ललितपुर। जखौरा थाने के एसआई को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्तम कार्यशैली के लिए एसपी द्वारा काॅप ऑफ द वीक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

पुलिस विभाग में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को काॅप ऑफ द वीक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। विगत सप्ताह जनहित में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले ललितपुर जनपद के थाना जखौरा के उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार इस बार काॅप ऑफ द वीक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


ललितपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने एसआई महेन्द्र कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि एसआई महेन्द्र कुमार ने दिसम्बर माह के चतुर्थ सप्ताह में पूरी कर्तव्यनिष्ठा, लगन व मेहनत से कार्य किया।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top