सलमान के घर के बाहर फायरिंग- गुजरात से किये दो गिरफ्तार

सलमान के घर के बाहर फायरिंग- गुजरात से किये दो गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार के रहने वाले दोनों आरोपियों की अरेस्टिंग गुजरात के भुज से की गई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को सोमवार की देर रात गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है। बिहार के रहने वाले इन दोनों आरोपियों की पहचान विक्की साहब गुप्ता एवं सागर श्री जोगेंद्र पाल के तौर पर की गई है। गुजरात के भुज से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस द्वारा मुंबई लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए विक्की साहब एवं सागर श्री जोगेंद्र पाल ने ही सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सवेरे दनादन गोलियां चलाई थी। बाइक पर सवार होकर पहुंचे इन दोनों बदमाशों ने बॉलीवुड एक्टर के घर के बाहर चार राउंड फायर किए थे और मौके से फरार हो गए थे।

epmty
epmty
Top