स्कूटी पर रोमांस पड़ा भारी- हॉट रोमांस कर भूचाल लाने वाली लड़की अरेस्ट

स्कूटी पर रोमांस पड़ा भारी- हॉट रोमांस कर भूचाल लाने वाली लड़की अरेस्ट

नोएडा। मेट्रो ट्रेन के अलावा खुलेआम सड़क एवं स्कूटी पर हॉट रोमांस करते हुए वीडियो वायरल कर भूचाल लाने वाली दोनों लड़कियों को पुलिस द्वारा अरेस्ट कर लिया गया है। इन दोनों के साथ पुलिस ने एक लड़के की भी अरेस्टिंग की है। पुलिस के चंगुल में पहुंची लड़कियों ने अपने पास चालान भरने के पैसे होने से इनकार कर दिया है। अश्लीलता फैलाने के लिए पुलिस अब दोनों लड़कियों एवं लड़के को अदालत के सामने पेश करेगी।

दरअसल सोशल मीडिया पर मेट्रो में खेली गई होली का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था। बैक टू बैक इन लड़कियों का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों लड़कियां सड़क पर खुलेआम हॉट रोमांस करते हुए दिखाई दे रही थी।

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि स्कूटी पर हॉट रोमांस करती दोनों लड़कियों का एक और वीडियो वायरल हुआ। वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए सड़क पर अश्लीलता परोसने वाली दोनों लड़कियों का पुलिस ने 33000 का चालान काट दिया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों का पता लगाते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया। जिनके नाम प्रीति एवं विनीता होना बताई जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों के साथ पीयूष नाम के एक लड़के को भी पकड़ा है। नोएडा पुलिस आज तीनों को अदालत के सामने पेश करने जा रही है।

epmty
epmty
Top