TV पर दा केरल स्टोरी दिखाने का विरोध- बोले CM दूरदर्शन को बीजेपी RSS..

TV पर दा केरल स्टोरी दिखाने का विरोध- बोले CM दूरदर्शन को बीजेपी RSS..

नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दूरदर्शन चैनल पर विवादित फिल्म दा केरल स्टोरी का प्रसारण किए जाने के फैसले की निंदा करते हुए कहा है कि दूरदर्शन को भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रचार मशीन बनने से बचना चाहिए।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दूरदर्शन चैनल पर विवादित फिल्म द केरल स्टोरी का टेलीकास्ट लोकसभा चुनाव से पहले केवल सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन से कहा है कि उसे भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की प्रचार मशीन बनने से बचना चाहिए।

उल्लेखनीय कि दूरदर्शन आज यानी 5 अप्रैल की रात 8:00 बजे दा केरल स्टोरी फिल्म का प्रसारण करने जा रहा है। वर्ष 2023 की 5 मई को रिलीज की गई विवादित फिल्म द केरल स्टोरी का उस समय भी राज्य की लेफ्ट पार्टी द्वारा जमकर विरोध किया गया था।

epmty
epmty
Top