होली के नाम पर अश्लीलता- मेट्रो में दो युवतियों ने फरमाया हॉट इश्क

होली के नाम पर अश्लीलता- मेट्रो में दो युवतियों ने फरमाया हॉट इश्क

नई दिल्ली। 25 मार्च को मनाए जाने वाले होली के पर्व की अभी से देश में धूम मची हुई है और लोग अपने-अपने तरीके से होली खेलते हुए रंगों के महापर्व का मजा ले रहे हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर रील की महामारी का शिकार हुई दो लड़कियों ने चलती मेट्रो में होली खेलने के नाम पर एक दूसरे को रंग लगाया और आराम से फर्श पर बैठकर हॉट इश्क किया।

दरअसल सोशल मीडिया पर रविवार को दो लड़कियों द्वारा मेट्रो ट्रेन में उतारे गए होली के हुड़दंग का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर रील बनाने की महामारी की चपेट में आई दोनों लड़कियां मेट्रो ट्रेन में सवार हुई। अन्य सवारियां सीटों पर बैठकर मेट्रो ट्रेन का सफर कर रही थी, लेकिन इंस्टाग्राम पर रील बनाने की महामारी से पीड़ित इन दोनों लड़कियों ने होली मनाने का अपना ही एक अलग तरीका अपनाया।

इत्मीनान के साथ नए कपड़ों से सुसज्जित दोनों लड़कियों ने एक दूसरे के मुंह पर हॉट अंदाज में गुलाल लगाया। कपड़े भरे गुलाल को धरे जमीन पर बैठी दोनों लड़कियों ने बड़े प्यार के साथ एक दूसरे के गाल सहलाते हुए उन पर गुलाल लगाया।

इसके बाद एक लड़की दूसरी लड़की की गोद में हॉट अंदाज में लेटी और उसमें बॉलीवुड का तड़का लगाते हुए दोनों लड़कियों ने हॉट अंदाज में एक दूसरे के शरीर पर हाथ फेरा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के कमेंट में यूजर्स लिख रहे हैं कि सरकार को तुरंत तत्काल प्रभाव से इंस्टाग्राम रील को राष्ट्रीय आपदा महामारी घोषित कर देना चाहिए और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की महामारी से पीड़ित लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज देना चाहिए ताकि यह वायरस और अधिक फैलाव नहीं कर सके।




epmty
epmty
Top