चीनी ड्रैगन पर भारतीय शेर का प्रहार, चीन को दिखाई औकात

चीनी ड्रैगन पर भारतीय शेर का प्रहार, चीन को दिखाई औकातCourtesy ~ Ashok Kumar- Sand Artists

पटना । बिहार के छपरा जिले के सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने रेत पर एक जीवंत कलाकृति उकेर कर चीन को उसका वास्तविक स्थान बताया है, रेत पर बनाई गई कलाकृति में चाइनीज ऐप पर भारत सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को दिखाया गया है। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने अपनी इस रेत पर बनाई हुई कलाकृति का टाइटल प्रहार रखा है। क्योंकि बनाई गई कलाकृति में भारतीय शेर चीनी ड्रैगन पर प्रहार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनातनी चल रही है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण एलएसी बॉर्डर पर फौज तैनात है। वहीं भारत सरकार ने चीन पर प्रहार करते हुए चीन के 59 ऐप्स को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। बिहार के छपरा जिले के एक कलाकार ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव की परिस्थितियों में रेत पर एक कलाकृति उकेरी है, जिसमें भारत सरकार की ओर से चीनी ऐप पर लगाए गए प्रतिबंध को दर्शाया गया है। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने अपनी इस कलाकृति का शीर्षक प्रहार रखा है।

सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार की कलाकृति में भारतीय शेर ड्रैगन पर झपटते हुए दर्शाया गया है। मोबाइल से निकल कर शेर ड्रैगन पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। प्रतिबंधित किए गए 59 चाइनीज ऐप जिसमें टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, लाइक बिखरे पड़े हैं और चीनी ड्रैगन बदहवास नजर आ रहा है। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार ने अपनी इस कलाकृति को लेकर बताया कि इस कलाकृति में शेर, भारत और मेक इन इंडिया को चिन्हित करता है, वहीं ड्रैगन चीन और चीनी ऐप का प्रतिनिधित्व करता नजर आ रहा है। सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार इससे पहले भी रेत पर कोरोना वॉरियर्स को सलाम करते हुए डॉक्टर्स, नर्सेज की कलाकृति उकेर चुके हैं। यही नहीं अशोक कुमार ने गर्भवती हथिनी और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी उनकी कलाकृति उकेर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

सैंड आर्टिस्ट अशोक ने चीनी ऐप पर सरकार के फैसले को बढ़िया कदम बताया और कहा कि इससे मेक इन इंडिया को बल मिलेगा। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए हालिया विवाद के बाद से बॉयकॉट चाइना अभियान फिर से जोर पकड़ने लगा है। अब इस अभियान में भारतीय नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं और भारतीय नागरिकों ने 59 चीनी ऐप पर सरकार के प्रतिबंध लगाने से पहले ही टिक टॉक-टॉक, यूसी ब्राउजर, आदि चीनी ऐप को अनइनस्टॉल करने पर जोर दिया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों लद्दाख की गलवान घाटी इलाके में चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 सैनिक शहीद हो गए थे।गलवान घाटी में हुए विवाद के बाद देश में जगह-जगह चीन के खिलाफ भारतीयों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन भी हुए, चीनी सामान को न खरीदने की अपील भी की गई, वहीं कई जगह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर भी जलाए गए। हाल ही में मोदी सरकार ने लोकप्रिय ऐप टिक-टॉक, यूसी ब्राउजर, लाइकी समेत 59 चीनी ऐप प्रतिबंधित कर दिए थे। जिससे चीन पर भारत ने करारा प्रहार किया है।

epmty
epmty
Top