किसानों का दिल्ली कूच - किसानों के साथ हुई झड़प में SP व SHO हुए जख्मी

किसानों का दिल्ली कूच - किसानों के साथ हुई झड़प में SP व SHO हुए जख्मी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। राजधानी कूच का ऐलान करने वाले किसानों का मुख्य काफिला पंजाब एवं हरियाणा के शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। यहां से किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली की तरफ जाएंगे। लेकिन दिल्ली कूच से पहले ही हेवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों की पुलिस के साथ नाकाबंदी को लेकर झड़प हो गई। इसमें घायल हुए पुलिस अधीक्षक और थानेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को पंजाब के किसानों का मुख्य काफिला पंजाब एवं हरियाणा के शंभू बॉर्डर से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होगा। इसके अलावा खनोरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में प्रवेश करने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में दिल्ली की तरफ जाएंगे।

लेकिन इससे पहले मंगलवार की देर रात पंजाब से शंभू बॉर्डर की तरफ हेवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों की पुलिस के साथ नाकेबंदी को लेकर झड़प हो गई। इस दौरान शंभू थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर अमन पाल सिंह विर्क और मोहाली के पुलिस अधीक्षक जगविंदर सिंह चीमा घायल हो गए दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा हरियाणा में किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर घग्गर नदी के ऊपर बने पुल पर सीमेंट के गार्डर और कटीले तारों से बेरिकेडिंग की गई है जिसे तोड़ने के लिए किसान अपने साथ जेसीबी एवं हाइड्रोलिक क्रेन तथा बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन साथ में लेकर पहुंचे हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top