अधिकारों के प्रति जागरूक हों बेटियांः श्रीवास्तव

अधिकारों के प्रति जागरूक हों बेटियांः श्रीवास्तव

सहारनपुर। राष्ट्रीय सेविका समिति का उद्देश्य नारियों को शिक्षा, सुरक्षा व अनेक मुद्दों के लिए प्रेरित करता है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागृत होना होगा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा सबसे अहम मुद्दा है। सभी बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

सहारनपुर के सर्किट हाऊस में राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुसुम श्रीवास्तव ने बताया की बेटियों को राष्ट्र सेविका समिति की शाखा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शाखा में राष्ट्र हित पर चिंतन किया जाता है। जो बेटियां राष्ट्र के चिंतन में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती हैं, वे वंदनीय हैं। उन्होंने बताया कि नारी सेवा, नारी स्वावलंबन, नारी शिक्षा, नारी सुरक्षा के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।


नारियों को सशक्त बनाने का समिति द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की बेटियों व महिलाओं को यही संदेश देना चाहते हैं कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागृत हों। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। शिक्षा ही तरक्की के नए रास्ते उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा, नारी शिक्षा के समिति बेटियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

epmty
epmty
Top