BKU अराजनैतिक गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर करेगी आन्दोलन - मलिक

BKU अराजनैतिक गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर करेगी आन्दोलन - मलिक
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुज़फ्फर नगर। 2 जनवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला मुख्यालयों पर गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का मूल्य घोषित करने को लेकर आंदोलन करेगी। यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने दी।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन के दो माह बीतने के बाद भी किसानो को यह पता नही कि उनके गन्ने का मूल्य क्या है। उत्तर प्रदेश में इस गन्ने का उत्पादन प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते काफी कम है। जिसका नतीजा यह है आज शुगर मिल एवं कोल्हू/ क्रेशर के बीच गन्ने को लेकर जंग छिड़ी है। कोल्हू/ क्रेशर आज के समय 400 रुपए कुंतल गन्ना खरीद रहे है। किसान इस उम्मीद में मिलो को गन्ना दे रहे है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाएगी । पीछे एक दशक में इस वर्ष चीनी का भाव सबसे ऊपर है। शीरे के दाम में आश्चर्यजनक वृद्धि है। बेगास सहित सभी सहायक उत्पाद बिक रहे है। मिल की राख भी पोटाश के नाम पर बिक रही है लेकिन इसका लाभ उधोग को मिल रहा है मगर किसानो को नुक्सान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 25 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित किसान पंचायत के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि पर आश्वाशन दिया गया था लेकिन अब किसानो का सब्र टूट रहा है। किसान गन्ना मूल्य में वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरने को तैयार है। अब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रदेश भर में 2 जनवरी 2024 को गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसमे शहर में गन्ना मार्च निकालकर सभी जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा।


epmty
epmty
Top