किस करने से किया मना तो महिला ने मार दी युवक को गोली

किस करने से किया मना तो महिला ने मार दी युवक को गोली

नई दिल्ली। महिला की ओर से दिए गए ऑफर को ठुकराना एक युवक के लिए उस समय भारी पड़ गया, जब महिला के आग्रह पर उसने उसे किस नहीं किया। किस करने से मना करते ही महिला ने युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भागदौड़ करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल अमेरिका के एक शहर में चल रही पार्टी में कई कपल पहुंचे हुए थे। इसी पार्टी में एक महिला भी गई हुई थी और वह लगातार ड्रिंक लेते हुए इधर-उधर घूम घूम कर लोगों को देख रही थी और जबरदस्ती उनके साथ बातें करने का प्रयास कर रही थी। पार्टी के भीतर एक कपल एक दूसरे की बाहों में हाथ डाले हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ड्रिंक ले रही महिला इस कपल्स के पास पहुंच गई। महिला ने देखा कि युवक और युवती एक दूसरे को किस भी कर रहे हैं। उसी समय उसने युवक से कहा कि वह उसे भी किस करें। लड़के ने तुरंत मना कर दिया, क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ था और वह उसे किस कर चुका था। जैसे ही युवक ने महिला के ऑफर को अस्वीकार किया वैसे ही महिला को बुरी तरह से गुस्सा आ गया। गुस्साई महिला ने युवक को तडाक से गोली मार दी। जैसे ही महिला ने युवक को गोली मारी वैसे ही पूरी पार्टी में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। महिला जब वहां से भागने का प्रयास कर रही थी तो उसी समय गाड़ी में सवार होकर पहुंची पुलिस ने भाग रही महिला को पकड़ लिया। गोली लगने से घायल हुए युवक को आनन-फानन के भीतर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

epmty
epmty
Top