भारत के एक और खालिस्तानी दुश्मन का पाकिस्तान में हुआ खात्मा

भारत के एक और खालिस्तानी दुश्मन का पाकिस्तान में हुआ खात्मा

नई दिल्ली। भारत के एक और खालिस्तानी दुश्मन की पाकिस्तान में मौत हो गई है। प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का संचालन करने वाले जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे लखबीर सिंह रोडे की मौत हो जाने की खबर मिल रही है। पाकिस्तान में रहकर अपना ठिकाना बनाने वाला लखबीर सिंह रोडे आईएसआई जैसी एजेंसियों की मदद से भारत विरोधी एजेंडा चलता था।

मंगलवार को प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का संचालन करने वाले भारत के दुश्मन लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत हो जाने की खबर मिल रही है। भारत के पंजाब के रोडे गांव का रहने वाला लखबीर सिंह रोड जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा था, जिसने अपने नाम के साथ गांव के नाम को जोड़ लिया था।

जानकारी मिल रही है कि मौत के बाद पाकिस्तान में लखबीर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। आज हुई लखबीर सिंह की मौत के चलते इस साल पाकिस्तान में अभी तक दो भारत के दो खालिस्तानी दुश्मन मौत का शिकार हो चुके हैं। 6 मई 2023 को आतंकी परमजीत सिंह पंजावर की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

epmty
epmty
Top