इमरान ने स्वीकारा पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र

इमरान ने स्वीकारा पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से पेश की गई एक रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में हजारों आतंकवादी भेजे जाने को लेकर जिक्र किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सार्वजनिक रूप से यह कबूल किया था।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों में 6,500 पाकिस्तानी नागरिक हैं. जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा विदेशी लड़ाकों को अफगानिस्तान लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूत्रों ने कहा कि दुनियाभर के देश अब यह जान चुके हैं कि पाकिस्तान ही आतंकवाद का केंद्र है। एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को याद होगा कि उनके प्रधानमंत्री ने पिछले साल स्वीकार किया था कि पाकिस्तान अभी भी 30,000 से 40,000 आतंकवादियों की मेजबानी करता है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारत ने कहा कि लंबे समय से भारत का पाकिस्तान के बारे में यही रुख रहा है।


(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)

epmty
epmty
Top