मेरठ जोन पुलिस हर मोर्चे पर अव्वल, झटके पुलिस मेडल

मेरठ जोन पुलिस हर मोर्चे पर अव्वल, झटके पुलिस  मेडल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन पुलिस को अपने एडीजी प्रशान्त कुमार के कुशल निर्देशन में काम करने का फल मिल रहा है। जिस तरह से जोन पुलिस ने अपने क्षेत्र में योगी के सपने को जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में साकार करने में अपना खून-पसीना बहाया, उसी प्रकार उसका इनाम उसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मिला है। मेरठ जोन के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं कि उत्तर प्रदेश में सम्मानित किये जाने वाले 116 पुलिस अफसरों में से 25 अफसर केवल मेरठ जोन के ही हैं। आंकडों पर गौर करें तो 15 अगस्त पर सम्मानित हुए 116 पुलिस अफसरों को उत्तर प्रदेश के जनपदों में सम्मान की बराबर हिस्सेदारी के रूप में देखें तो प्रति जनपद केवल 1.5 अफसरों की हिस्सेदारी बैठती है और यदि इस पुरस्कार को 8 जोन में बराबर-बराबर बांटा जाये तो प्रति जोन पुरस्कार पाने वाले अफसरों की संख्या प्रति केवल 14.5 बैठती है। इसके विपरीत मेरठ जोन ने औसत से लगभग दोगुने पुरस्कार झटके हैं। मेरठ जोन के पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिस अफसरों का प्रतिशत 21.55 बैठता है, जो पूरे जोन के लिए हर्ष की बात है।

पदक पाने वालों में पुलिस उपाधीक्षक गाजियाबाद धर्मेन्द्र चैहान को प्लेटिनम, पुलिस निरीक्षक गौतमबुद्धनगर दिनेश सिंह यादव को गोल्ड, उपनिरीक्षक गौतमबुद्धनगर पटनीश कुमार को गोल्ड, आरक्षी सहारनपुर विनीत कुमार को गोल्ड, आरक्षी हापुड़ अनुज कुमार को गोल्ड, पुलिस अधीक्षक बागपत शैलेष कुमार पाण्डेय को सिल्वर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव को सिल्वर, पुलिस उपाधीक्षक गौतमबुद्धनगर तनु उपाध्याय को सिल्वर, पुलिस उपाधीक्षक गौतमबुद्धनगर श्वेताभ पाण्डेय को सिल्वर, पुलिस उपाधीक्षक गौतमबुद्धनगर पीयूष कुमार सिंह को सिल्वर, पुलिस निरीक्षक गाजियाबाद जितेन्द्र कुमार को सिल्वर, पुलिस निरीक्षक गाजियाबाद श्यामवीर सिंह को सिल्वर, पुलिस निरीक्षक गौतमबुद्धनगर नीरज मलिक को सिल्वर, उपनिरीक्षक गौतमबुद्धनगर रामफल सिंह को सिल्वर, उपनिरीक्षक गौतमबुद्धनगर यतेन्द्र कुमार यादव को सिल्वर, उपनिरीक्षक सहारनपुर गजेन्द्र सिंह उज्जवल को सिल्वर, उपनिरीक्षक गौतमबुद्धनगर सतेन्द्र कुमार को सिल्वर, उपनिरीक्षक गौतमबुद्धनगर विकास शर्मा को सिल्वर, आरक्षी गाजियाबाद अखिलेश कुमार उपाध्याय को सिल्वर, आरक्षी बुलन्दशहर विनीत कुमार को सिल्वर, आरक्षी सहारनपुर सुनील कुमार को सिल्वर, आरक्षी सहारनपुर यतेन्द्र कुमार को सिल्वर, आरक्षी गौतमबुद्धनगर विनय कुमार को सिल्वर, आरक्षी गौतमबुद्धनगर आदिल जैदी को सिल्वर पदक प्रदान किया गया है।

जानकारों की मानें तो चाहें क्राइम कंट्रोल की बात हो, बदमाशों के साथ एन्कांटर करने की बात हो एडीजी जोन प्रशान्त कुमार के निर्देशन में मेरठ जोन की पुलिस हमेशा अव्वल रही है। इससे इतर चाहें कांवड की सुरक्षा की व्यवस्था हो या मानवीय दृष्टिकोण से पीडितों की सहायता का मामला हो जोन पुलिस ने हमेशा अपना झंडा बुलन्द रखा है। जोन पुलिस ने अपने हर सुख-दुख में अपने सुपर बाॅस जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार को हमेशा अपने साथ खडा पाया है। जोन में कई एंकाउंटर में एडीजी जोन खुद मौके पर मौजूद पाये गये हैं। शायद इसी का परिणाम है कि जोन पुलिस ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मेडल झटके हैं।

epmty
epmty
Top