वसुंधरा राजे ने माफ किया किसानों का कर्ज गरीबों और युवाओं को साधने की कोशिश

वसुंधरा राजे ने माफ किया किसानों का कर्ज गरीबों और युवाओं को साधने की कोशिश
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट के जरिए किसानों, गरीबों और युवाओं को साधने की कोशिश की है। किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा ने बजट भाषण में सशक्त राजस्थान पर फोकस किया। उन्होंने बजट पढ़ने के साथ ही सशक्त राजस्थान बनाने के संकल्प को दोहराया। विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बजट में युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश करते हुए राजे ने कहा कि प्रदेश में एक लाख रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वसुंधरा राजे ने जहां किसानों के लिए 50 हजार रुपये तक का ऋण माफ किया वहीं शिक्षा के क्षेत्र में 77 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के बुजुर्गों को बड़ी राहत देते हुए 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए रोडवेज में फ्री सफर की घोषणा की है। वसुंधरा राजे के बजट में किसानों को कई सौगातें मिली हैं। इनमें कर्जमाफी के साथ ही 2 लाख कृषि कनेक्शन देने की भी घोषणा की गई है। वहीं 350 करोड़ की लागत से नए भंडार गृह बनाए जाएंगे।
राज्य कृषि आयोग के गठन की भी घोषणा की गई है। वहीं शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए भी वसुंधरा राजे सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को 25 लाख रुपये नकद दिए जाएंगे।

epmty
epmty
Top