उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीतीं दोनों सीटें

उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीतीं दोनों सीटें
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव में हावड़ा जिले की उलबेड़िया लोकसभा सीट पर भारी मतों से फिर जीत हासिल की है, वहीं पार्टी ने नोआपाड़ा विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली है। तृणमूल कांग्रेस की साजदा अहमद ने उलबेड़िया में अपने निकटत्तम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनुपम मल्लिक को चार लाख 74 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया।
नोआपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के ही सुनील सिंह ने भाजपा के संदीप बनर्जी को 63 हजार 18 वोटों से परास्त किया। दोनों ही सीटों पर भाजपा माकपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रही। गौरतलब है कि इन दो सीटों पर 29 जनवरी को वोट डाले गये थे। उलबेड़िया से तृणमूल सांसद सुलतान अहमद और नोआपाड़ा के कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन से दोनों सीटें खाली हुई थीं। मतगणना के बाद जो नतीजे सामने आये उसमें तृणमूल कांग्रेस के सुनील सिंह को एक लाख एक हजार 729 वोट, भाजपा के संदीप बनर्जी को 38 हजार 711 वोट, माकपा के गार्गी चटर्जी को 35 हजार 497 वोट और कांग्रेस के गौतम बोस को 10 हजार 527 वोट मिले.
उलबेड़िया लोकसभा केंद्र में तृणमूल कांग्रेस की साजदा अहमद को सात लाख 67 हजार 556 वोट, भाजपा के अनुपम मल्लिक को दो लाख 93 हजार 46 वोट, कांग्रेस के शेख मदस्सर हुसैन वारसी को 23 हजार 109 वोट और माकपा के शबीरूद्दीन मोल्ला को एक लाख 38 हजार 892 वोट मिले। नोआपाड़ा में तृणमूल के सुनील सिंह ने जीत दर्ज की है।

epmty
epmty
Top