श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी-11 लोगों की मौत

श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी-11 लोगों की मौत

झांसी। ज्वार पूजा के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मंदिर में जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया है। दर्शन पूजन के लिए मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी खाई में पलट गई। इस हादसे में तकरीबन एक दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जिनमें 7 महिलाएं और 4 बच्चे भी शामिल है। कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। घायल हुए सभी लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार की दोपहर बाद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी के साथ मंदिर की तरफ दौड़ रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में तकरीबन 32 लोग सवार थे। रास्ते में ट्रैक्टर के सामने अचानक से एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक स्टेरिंग को नहीं संभाल पाया। जिसके चलते अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे स्थित धान के खेत में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के खेत में पलटते ही उसमें बैठे लोगों में बुरी तरह से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों के अलावा राहगीर भागदौड़ करते हुए मौके पर पहुंचे और खेत में पलटी पडी ट्रैक्टर ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को निकालकर बाहर लाना शुरू कर दिया। इसी बीच हादसे की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाले गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए श्रद्धालुओं में 4 महिलाएं भी शामिल है। 35 वर्षीय राजवती, 33 वर्षीय संध्या, 34 साल की भूरी और 32 साल की राजा बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 40 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी जानकी, 40 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल, 35 वर्षीय सुनीता पत्नी रविंद्र, 25 वर्षीय पूजा देवी पत्नी अनिल, 45 वर्षीय राजो पत्नी कैलाश, 50 वर्षीय प्रेमवती पत्नी जसमन, 55 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी मनीराम 10 वर्षीय करस्या पुत्री अनिल, 1 वर्षीय पुत्री नीरू, 4 वर्षीय अनुष्का पुत्री बंटी और डेढ़ साल के अवि पुत्र पवन शामिल है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग मध्यप्रदेश के दतिया के पंडोखर गांव के रहने वाले थे, जो झांसी के छिरौना गांव में बने माता के मंदिर में आ रहे थे। श्रद्धालुओं ने खेतों में ज्वार की फसल उगाई थी। पहली फसल होने पर सभी लोग छिरौना माता को ज्वार समर्पित करने के लिए झांसी आ रहे थे।

epmty
epmty
Top