2022 में बसपा बनाएगी प्रदेश में सरकार-शमसुद्दीन

2022 में बसपा बनाएगी प्रदेश में सरकार-शमसुद्दीन

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सहारनपुर मंडल का ताबड़तोड़ दौरा करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल पर पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम गांव गांव जाकर मतदाताओं के बीच पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। जिसके चलते कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार एवं प्रसार करना चाहिए।


सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, मुख्य कोऑर्डिनेटर जियाउर रहमान, महानगर अध्यक्ष माजिद सिददीकी, सत्यप्रकाश, बृजेश लोहडडा, विकास कुमार, प्रेमचंद, जिला पंचायत सदस्य राहुल ठाकुर, बिल्लू और पुष्पाकंर पाल के साथ सहारनपुर मंडल का ताबड़तोड़ दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष-2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा भारी जीत हासिल कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई में प्रदेश का एक बार फिर से तेजी के साथ विकास होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याये सुने और उनके निदान के प्रयास करे। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी या संगठन की नींव होते हैं। इसलिए बसपा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देते हुए पार्टी द्वारा उनकी बातों को गंभीरता के साथ सुनकर संगठन को गति दी जाती है। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बूथ लेवल तक जाकर बसपा की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनमानस के बीच पहुंचाएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव जाकर बसपा का प्रचार और प्रसार करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मतदाताओं का प्यार और विश्वास प्राप्त हो सके। सहारनपुर मंडल के दौरे पर अनेक स्थानों पर बसपा नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

epmty
epmty
Top