अंडरवर्ल्ड डॉन अस्पताल में हुआ भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन अस्पताल में हुआ भर्ती

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी, जो एक रंगदारी मामले में शहर की पुलिस हिरासत में है, को कोरोना (कोविड-19) संक्रमित पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुजारी वर्तमान में जबरन वसूली के एक मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की हिरासत में है।

मुंबई एटीएस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरोहबाज पुजारी को फिलीपींस से प्रत्यर्पित करने के बाद मुंबई लाया था। सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे 43 मामले दर्ज हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top