20 मंत्रियों 80 विधायक व 25 अन्य नेताओं के बाद कैबिनेट मंत्री का नंबर

20 मंत्रियों 80 विधायक व 25 अन्य नेताओं के बाद कैबिनेट मंत्री का नंबर

मुंबई। तीसरी लहर के रूप में तेजी के साथ अपने पांव पसारता हुआ जा रहा कोरोना का संक्रमण लगातार आम एवं खास लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए आइसोलेशन में भेज रहा है। राज्य सरकार के 20 मंत्रियों, 80 विधायकों एवं 25 अन्य नेताओं के बाद अब एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते कैबिनेट मंत्री ने अपने आवास पर ही कोरोना से बचाव का इलाज कराना शुरू कर दिया है।

शनिवार को महाराष्ट्र के जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना की चपेट में आए कैबिनेट मंत्री का इलाज उनके जलगांव जिले में स्थित आवास पर ही हो रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अब कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटिल ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। उधर, महाराष्ट्र पूर्व मंत्री सुधीर जोशी भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। सुधीर जोशी का इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में हो रहा है।

गुलाबराव पाटिल व सुधीर जोशी की शुक्रवार को तबीयत खराब थी। इसी वजह से इन दोनों नेताओं का कोरोना टेस्ट किया गया था। आज सुबह इन दोनों नेताओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के 20 मंत्री , 80 विधायक व 25 अन्य नेता कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन सबका इलाज चल रहा है।राज्य में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों से कोरोना नियमावली का सख्ती से पालन करने की अपील की है।




epmty
epmty
Top