किम जोंग फिर शुरू कर रहे परमाणु कार्यक्रम

किम जोंग फिर शुरू कर रहे परमाणु कार्यक्रम
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

प्योंगयांग। अलग-थलग पड़े उत्तर कोरिया ने क्या फिर से अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम शुरू कर दिया है? यह सवाल खड़ा हुआ है नई सैटेलाइट तस्वीरों से, जिनसे पता चलता है कि उत्तर कोरिया संदिग्ध परमाणु परिसर में गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

माना जा रहा है कि सैटेलाइट तस्वीरें उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी हैं। जिस स्थान पर यह विवादित परमाणु परिसर है, वह राजधानी प्योंगयांग के पास वोलो-री गांव में है, जिसे काफी समय तक सबकी नजरों से छिपाकर रखा गया था।

उत्तर कोरियाई परमाणु परिसर के सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह दावा गलत साबित हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया अब परमाणु खतरा उत्पन्न नहीं कर सकता।

epmty
epmty
Top