इंसुलिन को लेकर AAP का प्रदर्शन- 23 दिन तक क्यों नहीं दी इंसुलिन?

इंसुलिन को लेकर AAP का प्रदर्शन- 23 दिन तक क्यों नहीं दी इंसुलिन?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली की जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जेल के भीतर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पूछा कि 23 दिनों तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जरूरत होने के बावजूद इंसुलिन क्यों नहीं दी गई?

बुधवार को आम आदमी पार्टी की डॉक्टर विंग एवं अन्य नेताओं ने राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जरूरत होने के बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दिए जाने को लेकर नारेबाजी के बीच जोरदार प्रदर्शन किया है।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी निष्पक्ष चुनाव कराने से दूर भाग रही है। इसीलिए बगैर सबूत और कुछ बरामदगी हुए बगैर दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से जेल के भीतर रखा गया है।

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को यह बात आगे जाकर लोगों को बतानी चाहिए कि मुख्यमंत्री की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है और 23 दिन तक उन्हें इंसुलिन क्यों नहीं दी गई है?

epmty
epmty
Top