बेटियों को अच्छी परवरिश से ही यूपी व राष्ट्र का निर्माण संभव:आर्या

बेटियों को अच्छी परवरिश से ही यूपी व राष्ट्र का निर्माण संभव:आर्या

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए कहा कि हमें बेटियों को अच्छी परवरिश और शिक्षा देनी होगी, तभी हम एक उत्तम प्रदेश और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बेटी पैदा होने पर मां-बाप के दिल में कोई शिकन नही होनी चाहिए। उन्होंने हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में 61 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट से सम्मानित किया।

लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये श्रीमती आर्या ने कहा कि हमे बेटियों को आगे बढाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना होगा। प्रकृति एवं संविधान ने समानता का अधिकार दिया है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रदेश में लैंगिक मामले में और सुधार की और जरूरत है। उत्तराखण्ड देश का आठवां राज्य है जहां बालिकाओं का अनुपात प्रति हजार 960 है। उन्होंने माना कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव के दौरान महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार ने काफी सुधार किया है। मां और बेटी स्वस्थ होंगी तभी प्रदेश व राष्ट्र का विकास होगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में लगभग 17 हजार लाभार्थियों को महालक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। सरकार द्वारा वात्सल्य योजना के तहत प्रदेशभर मेें अब तक 2500 बच्चों का चयन किया गया है और उन्हें 3000 रूपये आर्थिक सहायता तथा 21 वर्ष तक भरण पोषण भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी प्रदान किया जाएगा।


वार्ता

epmty
epmty
Top