राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा किसानों के लिए आर पार की लड़ाई : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा किसानों के लिए आर पार की लड़ाई : तेजस्वी यादव

पटना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कृषि सुधार विधेयक को किसानों के साथ धोखा बताया और कृषकों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार नए कृषि सुधार विधेयकों के जरिए किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। केंद्र और बिहार की राजग सरकार किसानों के साथ बड़ा धोखा कर रही है,जिसे उनकी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नए कृषि विधेयक के विरोध में उनकी पार्टी 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरेगी।

Tejashwi Yadav द्वारा इस दिन पोस्ट की गई मंगलवार, 22 सितंबर 2020

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस किसान ने पेट भरा आज उसी किसान के पेट पर प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसानों की स्थिति तो पहले से ही दयनीय है और अब इस नए कानून से वे और बेबस हो जाएंगे। बिचौलियों के कारण पहले ही उपज की सही कीमत किसानों को नहीं मिल पा रही थी और अब वे बड़ी-बड़ी कंपनियों के गुलाम हो जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद हमेशा से किसानों के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा हमेशा से रहा है और यह आगे भी बुलंद रहेगा।

epmty
epmty
Top