गंगा नदी पर बनेगा सिक्स लेन केबल पुल- नीचे से गुजरेंगे पानी के जहाज

गंगा नदी पर बनेगा सिक्स लेन केबल पुल- नीचे से गुजरेंगे पानी के जहाज

नई दिल्ली। दीघा- सोनपुर के बीच गंगा नदी पर सिक्स लेन केबल पुल बनाते हुए नीचे से पानी के बड़े जहाज गुजारे जाएंगे। सरकार ने नारियल उत्पादक राज्यों को ध्यान में रखते हुए नारियल के लिए एमएसपी को भी मंजूरी दे दी है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने आज कई अहम फैसलों को अपनी मंजूरी दी है।

कैबिनेट ने बिहार के बिहार के दीघा- सोनपुर के बीच गंगा नदी पर छह लेन पुल के निर्माण को अपनी मंजूरी दी है। यह सिक्स लेन पुल केबल के माध्यम से बनाया जाएगा।

बिहार एवं सोनपुर को जोड़ने वाले गंगा नदी पर 5 किलोमीटर 56 मीटर के सिक्स लेन पुल के निर्माण के बाद इसके नीचे से पानी के बड़े जहाज गुर्जर सकेंगे। इससे सरकार की देश में नदियों के जल मार्ग को बढ़ाने की परिकल्पना को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कल 3064.45 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

केंद्रीय कैबिनेट में त्रिपुरा में खोवाई- हरिना सड़क के बीच 135 किलोमीटर खंड के सुधार एवं चौड़ीकरण की योजना को भी अपनी मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2023 सीजन के लिए कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है।

यह अनुमोदन कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों व प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों की मांगों के आधार पर किया गया है।

epmty
epmty
Top