बोले शिवपाल-राम मंदिर निर्माण में कोई भूमिका नहीं-भाजपा कर रही राजनीति

बोले शिवपाल-राम मंदिर निर्माण में कोई भूमिका नहीं-भाजपा कर रही राजनीति

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ इलेक्शन लड़ते हुए इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी का केंद्र की सत्ता से सफाया कर देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि वह एकजुट होकर इलेक्शन की तैयारी में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर जन जन तक पहुंचाएं।

सोमवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटते हुए मेरठ के शिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सपा नेत्री शशि पिंटू राणा की अगवाई में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ शिवपाल सिंह यादव सपा नेत्री के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्हें नसीहत दी। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से मजबूती के साथ एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए और पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे पार्टी मजबूत हो और भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो सके। चलते-चलते मीडिया कर्मियों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ इलेक्शन लड़ते हुए इंडिया गठबंधन केंद्र की सत्ता से भाजपा का सफाया कर देगा।

उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बना है और पूरे देश में मजबूती के साथ काम कर रहा है। मेरठ के शिवाय टोल प्लाजा पर कार्य कर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया और गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें मोदीपुरम तक लेकर पहुंचे। शशि पिंटू राणा के आवास पर रुकने के बाद शिवपाल सिंह यादव राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।



epmty
epmty
Top