अटकलों पर विराम-एक देश एक चुनाव पर अभी विचार नहीं-सुशील चंद्रा

अटकलों पर विराम-एक देश एक चुनाव पर अभी विचार नहीं-सुशील चंद्रा

माउंट आबू । मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर अभी कोई विचार नहीं है।

सुशील चन्द्रा ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है,इसमें कितना समय लगेगा यह कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वोटिंग बढ़ाने के लिए पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, टॉयलेट, चार्जिंग, और सेल्फी पॉइंट जैसे सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। मतदान केंद्रों को बढ़ाकर मतदाता की पहुंच आसान की जाएगी। अब निजी स्कूलों में भी मतदान केंद्र खोले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम शत प्रतिशत मतदाता सूची में जोडे जाएं, इस पर पूरा फोकस किया जा रहा है। मतदान में महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया जा रहा है।

सुशील चन्द्रा ने देश में मतदान प्रतिशत बढाने का आह्वान करते हुये कहा कि लोकतंत्र में सभी को वोट देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 में कोई भी पात्र मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित नही रहे।

epmty
epmty
Top