संसद में घुसपैठ मामला- अब एक और आरोपी किया गिरफ्तार

संसद में घुसपैठ मामला- अब एक और आरोपी किया गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदकर नीले रंग की गैस छोड़ने और बाहर एक युवती एवं एक युवक द्वारा प्रोटेस्ट करने के मामले में अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महेश कुमावत नाम के आरोपी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शनिवार को लोकसभा में घुसपैठ मामले में एक और आरोपी महेश कुमावत को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अब इसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी तक इस मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से चार आरोपी 13 दिसंबर को घटना वाले दिन ही पकड़ लिए गए थे। जबकि घुसपैठ मामले का मास्टरमाइंड होना बताए जा रहे ललित झा ने 14 सितंबर को खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

इस बीच दिल्ली पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन नाम के आरोपी एक या दो नहीं बल्कि साथ स्मोक कैन साथ लेकर गए थे। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि आरोपियों ने संसद के आसपास के इलाके की गूगल के माध्यम से रेकी की थी और घुसपैठियें कई चीजों से वाकिफ थे। इतना ही नहीं संसद के सिक्योरिटी अरेंजमेंट की जानकारी के लिए आरोपियों द्वारा पुराने वीडियो भी देखे गए थे।

epmty
epmty
Top