विकास के लिए पैसे नहीं देने पर MLA का CM आवास पर वस्त्र त्याग का ऐलान

विकास के लिए पैसे नहीं देने पर MLA का CM आवास पर वस्त्र त्याग का ऐलान

चंडीगढ़। विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास के काम के लिए 28 करोड रुपए का आश्वासन देने के बावजूद पैसा रिलीज नहीं किए जाने से आहत हुए कांग्रेस विधायक ने अब सीएम आवास पर अपने सिले हुए वस्त्रो के त्याग का ऐलान किया गया है।

बुधवार को कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर अपने सिले हुए वस्त्रो का त्याग करने का ऐलान किया है। एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा एक मर्तबा पहले भी अपने सिले हुए वस्त्रो का त्याग कर चुके हैं।

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा एवं अन्य नेताओं के साथ सोमवार को अयोध्या जाकर वहां पर भगवान राम के दर्शन करने के बाद कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा द्वारा आज चंडीगढ़ में मनोहर लाल खट्टर के आवास के बाहर अपने सिले वस्त्रों के त्याग का ऐलान किया है।

epmty
epmty
Top