महिला मोर्चा ने शुरू किया 'रक्षा सूत्र राखी पुष्कर धामी को' अभियान

महिला मोर्चा ने शुरू किया रक्षा सूत्र राखी पुष्कर धामी को अभियान

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के वार्ड से बूथ स्तर की महिलाएं रक्षा बन्धन पर, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को राखी भेजेगी और उन्हें आशीर्वाद देगी। इसके लिये भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को 'रक्षा सूत्र मेरी राखी पुष्कर धामी को' अभियान शुरू किया।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए बहुत अधिक विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। उनकी उन्नति और प्रगति के लिए लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार नई-नई योजनाएं दे रही है। अतः प्रदेश की सभी बहने अपने युवा मुख्यमंत्री को राखी के रूप में अपना आशीर्वाद देने के लिए रक्षाबंधन का पर्व अपने भाई पुष्कर सिंह धामी के साथ मनाएंगी और उन्हें आशीर्वाद देंगी।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ऋतु मित्रा ने कहा कि इस अभियान में पूरे प्रदेश एवं मंडल स्तर तक दो-दो संयोजक बनाए गए हैं। मंडल संयोजक सभी बूथों से दो-दो राखी लेकर जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा को देंगे और जिला अध्यक्ष राखी प्रदेश कार्यालय में एकत्रित करेंगे। इसके बाद वहां राखी मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित महिलाओं ने भाई पुष्कर धामी को राखी के पावन त्योहार पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, कार्यालय प्रभारी मंजू शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम बुटोला शर्मा, जिला अध्यक्ष रीता चमोली आदि उपस्थित रहे।

वार्ता

epmty
epmty
Top