सरकार के साथ तनातनी के बीच राज्यपाल का त्यागपत्र- राष्ट्रपति को भेजा..

सरकार के साथ तनातनी के बीच राज्यपाल का त्यागपत्र- राष्ट्रपति को भेजा..

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार के साथ चल रही तनातनी के बीच गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

शनिवार को तेजी के साथ हुए एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत पंजाब की भगवत सिंह मान सरकार के साथ पिछले काफी समय से चल रही तनातनी के बीच पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


अपने पद से रिजाइन देने वाले गवर्नर ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पास भेज दिया है।

राष्ट्रपति को भेजे गए त्यागपत्र में गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है कि वह कुछ निजी कारणों एवं प्रतिबद्धताओं की वजह से राज्यपाल के पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

epmty
epmty
Top