बोले पूर्व सांसद- हम भी कभी यादव थे- सामंतों ने बनाया हमें मुस्लिम

बोले पूर्व सांसद- हम भी कभी यादव थे- सामंतों ने बनाया हमें मुस्लिम

रांची। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने कहा है कि हम भी कभी यादव थे। हम लोगों का धर्मांतरण कराते हुए सामंती लोगों ने हमें मुस्लिम बनाया है। मंगलवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा है कि हम लोगों का धर्मांतरण नहीं कराया होता तो हम लोग आज यादव होते। यादव से हम लोग मुस्लिम बने हैं।

उन्होंने कहा है कि सामंती लोगों ने अत्याचार और जुल्म करते हुए हमारे दादा परदादा को मुस्लिम बनने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम समुदाय में जो मंडरिया जाति है, पहले यह मंडल सरनेम लिखने वाला समाज था। उस समय के सामंती लोगों ने हमारे ऊपर इतना अत्याचार किया कि हम लोग दहशत के मारे मुस्लिम बन गए।

उन्होंने कहा कि उस समय बहुत सारे यादव महतो एवं मंडल लोग कन्वर्जन के माध्यम से मुस्लिम बन गए। सामंतों ने गरीब लोगों को बहुत सताया है और उनके ऊपर बहुत जुल्म किए हैं। गरीबों की बहू बेटी को सामंतों कभी भी अपनी बहू बेटी नहीं समझा और उन्होंने हमारा शोषण किया। यहां तक कि गरीबों को मंदिर में नहीं जाने दिया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि मोदी सरकार के राज में भी एक दलित राष्ट्रपति के मंदिर जाने पर पांच टैंकर गंगाजल से मंदिर को धोया गया है। यही सामंतवादी सोच है और बीजेपी इसी सोच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हम में से अधिकांश लोग पहले यादव या मंडल थे और बाद में कन्वर्जन के द्वारा मुस्लिम बने क्योंकि उस समय सामंती लोग हमें परेशान करते थे।

epmty
epmty
Top