प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का धामी और मंत्रियों ने किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का धामी और मंत्रियों ने किया निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा और अनेक विकास योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम स्थल का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दो केंद्रीय मंत्रियों ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार दिसम्बर को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत, जिलाधिकारी देहरादून एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये।

इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारीगण उपस्थिति थे।


वार्ता

epmty
epmty
Top