मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार - 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार - 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

जयपुर। इंतजार के बाद आखिरकार भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो गया। आज 12 कैबिनेट तथा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 17 विधायकों ने शपथ ली है।

गौरतलब है कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने बहुमत हासिल करने के बाद पहली बार चुनाव जीते भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका दिया था। इसके बाद से भजनलाल शर्मा के सरकार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का सभी को इंतजार था।

आज राजस्थान की भजनलाल सरकार में 12 कैबिनेट मंत्रियों के रूप में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कन्हैयालाल चौधरी, हेमंत मीना, जोराराम कुमावत, गजेंद्र सिंह खींवसर ,डॉक्टर किरोडी लाल मीणा, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल बाबूराम खराड़ी, सुरेश सिंह रावत ,अविनाश गहलोत ने शपथ ली है। इसके साथ ही पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में हीरालाल, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, संजय शर्मा , गौतम कुमार और झब्बर सिंह खर्रा ने शपथ ली है।

epmty
epmty
Top