संसद के बाद अब विधानसभा की सुरक्षा में चूक- महिला की सदन में..

संसद के बाद अब विधानसभा की सुरक्षा में चूक- महिला की सदन में..

चंडीगढ़। देश की संसद के बाद अब हरियाणा विधानसभा में सुरक्षा की चूक का मामला सामने आया है। खट्टर सरकार के राज्य मंत्री पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सचिवालय का पास बनवाकर विधानसभा के भीतर घुसने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ धूप करते हुए इस दौरान महिला को पकड़ लिया।

मंगलवार को हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला उजागर करते हुए राज्य मंत्री संदीप सिंह के ऊपर पिछले दिनों छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच विधानसभा में घुसने लगी। जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने महिला कोच को सदन के भीतर घुसते हुए देखा वैसे ही दौड़ धूप करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी तुरंत आला अधिकारियों को दी गई। फिलहाल महिला कोच पुलिस की हिरासत में है। महिला कोच की ओर से लगातार राज्य मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की जा रही है। राज्य मंत्री के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सचिवालय का पास बनवाने के बाद विधानसभा के भीतर घुसने का प्रयास किया है।जूनियर महिला कोच ने पुलिस को बताया है कि मुझे कहीं से भी न्याय नहीं मिल रहा है और कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है। विधानसभा में बैठकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कह रहे हैं कि मामला अदालत में है इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकता। मैं यही बात आज गृहमंत्री से पूछने के लिए सदन में जब आई थी।

epmty
epmty
Top