नाबालिग के साथ छेड़छाड़ आरोपी - युवक गिरफ्तार

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ आरोपी - युवक गिरफ्तार

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक अनजान युवक के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया आरोपी युवक की पहचान मोहसिन शेख निवासी चंदन नगर के रूप में सामने आई है। प्रथम दृष्टया आरोपी नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। पीड़िता के रहवासी क्षेत्र में कल रात को सामने आई इस घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया है।

उधर सूत्रों ने बताया घटना के बाद आक्रोशित कुछ सामाजिक संगठन भी पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर सकती है।

epmty
epmty
Top