जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं...

जानिए आज के इतिहास की प्रमुख घटनाएं...

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

421- इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई। 1306- रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया। 1410- योंगल सम्राट ने मंगोलों के अपने सैन्य अभियानों का पहला शुभारंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप मंगोल खानबुनशिरि का पतन हुआ। 1655- शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

1668- अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ। 1669- सिसदी द्वीप पर ज्वालामुखी माउंट एटना में भयावह विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत। 1700- लंदन ने फ्रांस, इंग्लैंड और हॉलैंड की संधि पर हस्ताक्षर किए। 1807- इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई। 1807- ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया। 1821- ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की। 1898- स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।

1905- प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म। 1931- साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगों में शहीद हो गए। 1954- देश के पहले हेलीकॉप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।

1989- अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स-एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया। 1992- विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर चैंपियन बना। 1994- यासुनोरी मियाबे ने हजार मी स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 1995- प्रसिद्ध मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा। 1995- अमेरिकी कम्प्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट विकी वेब की स्थापना की।

1996- अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडिज फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती। 1996- अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती। 1999- भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा की। 2001- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।

2003- पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन। 2011- सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने, सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।2014- ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की। 2014- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री नन्दा का निधन। 2017- राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक बनीं देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी।

epmty
epmty
Top