पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मंत्री का निधन-पीएम ने बताया राष्ट्र की क्षति

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मंत्री का निधन-पीएम ने बताया राष्ट्र की क्षति

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिवंगत हुए पूर्व राज्यपाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई अन्य नेताओं ने पूर्व राज्यपाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया है। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व राज्यपाल ने कई नव प्रवर्तक नीतियां बनाई। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदना है।

गौरतलब है कि पूर्व राज्यपाल जगमोहन ने बतौर नौकरशाह अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा और जाना जाता है। पूर्व मंत्री जगमोहन ने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया है। उन्हें वर्ष 1984 में जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर के पांचवें राज्यपाल बने थे। उनका पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा ही याद किया जाएगा।

epmty
epmty
Top