कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया

कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा को तत्काल प्रभाव से असम प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री बोरा की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने बोरा की मदद के लिए तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं जिनमें वरिष्ठ नेता राणा गोस्वामी, विधायक कामलख्या पुरकायस्थ तथा विधायक ज़ाकिर हुसैन सिदकर शामिल है।

पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष रुपेन बोरा के काम की सराहना की और कहा कि उनके कार्यकाल में पार्टी ने प्रगति की है।



वार्ता

epmty
epmty
Top