लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका- अब हिमाचल प्रभारी..

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका- अब हिमाचल प्रभारी..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 के ऐन वक्त कांग्रेस को छोड़कर जा रहे नेताओं की फेहरिस्त में शामिल होते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी नेता ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। हिमाचल प्रदेश प्रभारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी को उस समय जोर का झटका लगा है, जब एआईसीसी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाने वाले तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजकर पार्टी के सभी पदों एवं दायित्वों से तत्काल त्यागपत्र देने का ऐलान किया है।

कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ने वाले तजिंदर पाल सिंह बिट्टू के संबंध में फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल रही है कि वह अब किस पार्टी के भीतर जाकर अपना डेरा जमाएंगे।

epmty
epmty
Top