डेंगू से लड़ाई मेंं अरविंद केजरीवाल को मिला दिल्ली की RWA का साथ

डेंगू से लड़ाई मेंं अरविंद केजरीवाल को मिला दिल्ली की RWA का साथ
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

RWA अपनाए पांच का मंत्र और डेंगू भगाए: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


RWA की डेंगू के खिलाफ लड़ाई में भूमिका तय, अभी तक दिल्ली में डेंगू के महज 221 केस ही सामने आए

नई दिल्ली डेंगू के खिलाफ दस हफ्ते, दस बजे, दस मिनट अभियान में अब दिल्ली के सभी RWA भी सहयोग करेंगे। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली सरकार और सभी RWA का संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें RWA की जिम्मेदारी तय की गई। जिसके तहत सरकार और RWA के बीच एक एग्रीमेंट होगा। साथ ही RWA को डेंगू खत्म करने के लिए पांच काम सौंपे गए है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने RWA के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में RWA सदा सरकार के साथ सहयोग किय है। अब फिर से RWA के सहयोग से डेंगू को खत्म किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं और RWA ने भी सरकार के पहल की सराहना की। साथ ही डेंगू की लड़ाई में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। सिटीजन अलायंस और ऊर्जा, इन दो बड़े RWA संगठनों के पदाधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद थे।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने RWA पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया के दस देशों में डेंगू पांव पसार चुका है। डाक्टरों ने आशंका जताई थी कि इस साल डेंगू सबसे ज्यादा खतरनाक होगा, 2015 का भी रिकॉर्ड तोड़ेगा। 2015 में 15 हजार केस सामने आए थें। 60 लोगों की मौय हुई थी। मैं, मनीष जी, सतेंद्र जैन जी, हमारे सारे विधायक – अस्पताल से अस्पताल घूम रहे थे। इस साल वो हाल होता तो हमें लगा दिल्लीवालों को बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी, इसीलिए ये महाभियान शुरू किया है।


डेंगू के खिलाफ महा अभियान में जन-भागीदारी का नतीजा दिख रहा है। जो दिल्ली में हो रहा है वो अद्भुत है, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है। इस साल सोमवार तक दिल्ली में डेंगू के सिर्फ 221 केस सामने आए हैं। सरकार दिल्ली के लोगों ने वाकई कमाल दिया, दिल्ली के लोग वाकई में गजब हैं। मैं हर रविवार अपने घर की चेकिंग कर के पूरे शहर में घूमता हूँ तो जनता देखती है, की अपना मुख्यमंत्री पूरे शहर में घूम रहा हैं, चेकिंग करवा रहा हैं। जनता भी समझती है की ये चेकिंग करना जरूरी है।


दिल्ली के RWA सराहना करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, RWA ने दिल्ली के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है, आज से नहीं, पिछले कई सालों से जब से भागीदारी शुरू हुई। RWA सदस्य व्यक्तिगत रूप से इस अभियान में जुड़े हैं ही, लेकिन RWA को हम औपचारिक रूप से जोड़ रहे हैं।


मुख्यमंत्री केजरीवाल हर RWA को दिए ये पांच काम:

सरकार की तरफ से डेंगू से बचाव के उपाय बताते पर्चे छपवाए गए हैं। उसे हर घर तक पहुंचाना है।

हर घर तक डेंगू मुक्त स्टीकर पहुंचाना है। जिसे लोग रविवार को अपने घर में साफ जमा पानी की जांच के बाद चिपका सकते हैं। जिसपृ लिखा है कि 'यह घर डेंगू से मुक्त है।'

सभी वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालकर रविवार को घर में साफ जमा पानी बदलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

हर RWA को सर्कुलर जारी कर हर रविवार को सुबह दस बजे घर की जांच करने को कहना है।

RWA पदाधिकारियों को अपने घर की जांच के बाद अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को घर में जमा साफ पानी चेक करने के लिए बोलना है।

सभी RWA सदस्यों ने ये प्रण लिया की वे मुख्यमंत्री के दिए पांच के मंत्र का पालन कर दिल्ली को डेंगू-मुक्त बनाने में पूरा योगदान देंगे

पूरी दिल्ली मिलकर ही चप्पे-चप्पे पर नजर रख सकती है । सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी लगाकर भी दिल्ली के चप्पे पर नजर नहीं रख सकती। यह करना है तो दिल्ली के हर व्यक्ति को सचेत होना है। पिछले पांच साल में डेंगू कम हुआ। इससे साबित होता है कि दिल्ली के लोग सचेत हुए हैं। पिछले साल मुझे और मेरे परिवार को डेंगू हुआ था। इस कारण मुख्यमंत्री की मुहिम प्रारंभ हुई तो मुझे काफी खुशी हुई। मैंने अब हर रविवार अपने घर की जांच करता हूं। मुझे भी अपने घर में कई जगह जमा पानी दिखा, जिसे बदला। आप सब भी इसमें सहयोग करें। इस दौरान मंत्री सतेंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम व अन्य लोग मौजूद थें।

epmty
epmty
Top